फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम दरबार मंदिर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक नेशनल हाईवे पर घासीपुरा के श्रीराम दरबार मंदिर में पहुंचे। वहां आयोजक कुंवर देवराज पंवार ने राज्यपाल को गुलदस्ता देकर तथा पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद मलिक ने श्री राम दरबार मंदिर में पूजा अर्चना की तथा आरती में भाग लेने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर उनका घर है। वह 5 वर्ष के बाद मुजफ्फरनगर आए हैं। इस अवसर पर सुमित मलिक, स्वामी ललितानंद, राजेंद्र जड़ौदा, कुशल प्रधान, बलराज सिंह कश्यप, राजू मलिक, सुनील ढाका, बलराम सैनी, तेजपाल सिंह, मनीष कुमार आदि ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया । पूजा अर्चना पंकज शास्त्री तथा विनय प्रसाद ने संपन्न कराई। इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें