मुजफ्फरनगर निवासी फिल्म अभिनेता ब्रज गोपाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पशु-पक्षियों के लिए हो दाने, पानी की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता ब्रज गोपाल ने लॉकडाउन के दौरान पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने की अपील की है। शहर के शामली रोड स्थित मोहल्ला गोशाला निवासी ब्रज गोपाल ‘कयामत से कयामत तक’, ‘शिवा’, ‘बेटा’, जूली-2, घातक, नरसिम्हा जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। कोरोना से निपटने को जारी लॉकडाउन में उन्होंने पशु-पक्षियों के चारे, पानी की व्यवस्था को बढ़ाए जाने की अपील की है। कहा कि प्रशासन, एनजीओ अपने स्तर से जुटे हैं कि कोई जानवर भूखा न रहे। बावजूद इसके इस दिशा में काफी प्रयास की जरूरत है। चौराहे, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबानों के लिए पीने का पानी रखा जाए। नगरपालिका, नगर पंचायतें अपना फर्ज निभाए।