पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान ।फोटो स्रोत स्वयं ।
- फोटो : संगठन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान कोरिया में आयोजित होने वाली पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्र के गांव गोयला निवासी ज्योति बालियान ने बताया कि वह 21 से 29 सितंबर तक कोरिया में होने वाली पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश की ओर से खेलेगीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह हरियाणा के सोनीपत में चल रहे इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल के अलावा अन्य मेडल अपने नाम कर रखे हैं । राष्ट्रीय स्तर पर 20 व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच गोल्ड मेडल हासिल करने वाली ज्योति बालियान 2021 में पैरा ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। ज्योति को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड सम्मानित से किया जा चुका है।