बुढ़ाना। फुगाना गांव में शहीद चौधरी कटार सिंह अमृत सरोवर शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार देश और जनहित में कार्य कर रही है। प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश का विकास सबको दिखाई देता है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को शुक्रवार को गांव फुगाना में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद गांव में अमृत सरोवर शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के साथ शहीद चौधरी कटार सिंह अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। कहा कि फुगाना गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई जाएगी। गांव के जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। जिला पंचायत निधि से भी गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक, सुकरमपाल मलिक, ओमपाल मलिक, हरपाल सिंह, विकास मलिक, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे।