फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में एकतरफा कार्रवाई रोके सरकार : मदनी

विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने यूपी के सुल्तानपुर जिले के इब्राहिमपुर में मूर्ति विसर्जन के दिन हुई हिंसा की कड़ी शब्दों में निंदा की है। इस संबंध में मौलाना मदनी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसको रोकने और शांति स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौलाना महमूद मदनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में इब्राहिमपुर में हुई हिंसा को शर्मनाक बताते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाए कि वह सतर्कता बरतें ताकि हिंसा की पुनरावृत्ति न हो। अमन कमेटियों की बैठकें और संयुक्त अमन यात्रा आयोजित करके आपसी विश्वास स्थापित किया जाए और माहौल को शांतिपूर्ण बनाया जाए। इस संबंध में जमीयत कार्यकर्ता हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि दंगाइयों के धर्म और आस्था की परवाह किए बिना उचित और निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाए और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि अवैध निर्माण की आड़ में कोई भी तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू न करें और न ही एकतरफा गिरफ्तारी की जाए। क्योंकि इस तरह की कार्रवाई से पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाई जाती है और एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे परिवार को मिलती है जो मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें