संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार बंद कमरों में बैठकर अव्यवहारिक कानून बनाना बंद करें।
नावला गांव में नरेश कश्यप के आवास पर आंदोलन जनकल्याण की बैठक हुई। प्रमोद कुमार ने कहा कि पहले ईट भट्टों को हाई ड्राफ्ट जिगजैग में परिवर्तित करवाया फिर एनसीआर में समय सीमित किया और अब कोयला बंद कर आखिरकार क्या सरकार लोगों को सड़क पर लाना चाहती है। वक्ताओं ने कहा कि भट्टों पर जीएसटी बढ़ोतरी को वापस लेने, सस्ती दर पर कोयला उपलब्ध कराने और उसके इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध की समस्या का समाधान हो नहीं तो वह लोग सड़कों पर उतरेंगे।
इस दौरान अजय पाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी, डॉ रहमान और पूर्व प्रधान सुरेश सैनी ने आवारा पशुओं की समस्या पर अपनी बात रखी। सभी उपजिलाधिकारी और पशु चिकित्सक गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें और यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि कोई भी पशु भूखा प्यासा ना मरे। बैठक में करणवीर प्रधान, पूर्व प्रधान सुरेश सैनी, सुधीर त्यागी, नरेंद्र त्यागी, रामफल, दलसिंह, गोविंद, गंगाराम उपस्थित रहे।