- जीसी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नईमंडी के जीसी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। शिविर में 240 लोगों ने जांच और उपचार कराया
नईमंडी के वार्ड 36 की सभासद पारूल मित्तल के प्रयास से लगे शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश कुमार, डॉ राकेश बंसल, डॉ मलका अरोरा, डॉ भोपाल सिंह आदि ने मरीजों की जांच की। शुगर, बीपी, हैपीटाईटिस, हीनोग्लोबिन, सामान्य रोग एवं आंखों की जांच की गई।
निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में 240 लोगों ने जांच और उपचार कराया। इस दौरान जीसी पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विनोद गोयल, डॉ अशोक कुमार, नवीन कुमार, महेश चन्द गर्ग, डॉ एमके गुप्ता, जीसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर, स्कूल हैड ममता चौहान, अनिल कंसल, भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल, रेनू गर्ग, सुरेंद्र कुमार, संदीप ऐरन आदि मौजूद रहे।