मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला अबूपुरा पंचदरा के लोगों ने सरकारी जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। उन्होंने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने और निर्माण को रोककर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में अबुपुरा में रहने वाले ने बताया कि मोहल्ले में ही किराए पर रहने वाले कुछ लोगों द्वारा नगर पालिका में दर्ज बिस्मार जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोपी नगर पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करा रहे हैं।
नगर पालिका के रिकॉर्ड में मकान नंबर 44 की यह जमीन करीब 70 वर्षों से बिस्मार के रूप में दर्ज है। मौके पर शादाब जैदी, इंतजार जैदी, हसन रजा जैदी, मोहम्मद अली जैदी, बाबर जैदी, हसन नवाज जैदी, खलिकुज्जमां, शबी रजा आदि मौजूद रहे।