फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर - पीएचडी वालों से गंदे नाले साफ करा रही सरकार : सैनी

Wed, 22 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शाहपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता
विज्ञापन
- भाजपा पर नौजवानों को रोजगार के हसीन सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज होने का आरोप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। सपा की न्याय यात्रा के संयोजक नूरपुर विधायक रामावतार सैनी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार के हसीन सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज बहरूपियों की सरकार को उखाड़ने का वक्त आ गया है।
गरीबों को उज्ज्वला योजना के नाम पर मुफ्त सिलिंडर देकर गैस के बेहताशा रेट बढ़ाकर गरीबों के साथ भद्दा मजाक भाजपा सरकार में हो रहा है। सफाई कर्मी भर्ती के नाम पर स्नातक व पीएचडी किए युवकों से शारीरिक परीक्षा के नाम पर गंदे नालों की सफाई इस सरकार में कराई जा रही है। लखनऊ से चली समाजवादी पार्टी की न्याय यात्रा का कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सैनी ने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो विकास से कोसों दूर है, उनकी लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में जातिगत गणना की मांग करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है। देश की आबादी के एक प्रतिशत लोगों ने 40 प्रतिशत से अधिक संसाधनों पर कब्जा जमाया हुआ है। जहां एक तरफ अमीर वर्ग के पूंजीपतियों का हजारों करोड़ का ऋण माफ किया जा रहा है, तो दूसरी ओर गरीबों के छोटे छोटे ऋण के न लौटने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि अपने वोट के माध्यम से इस सरकार को उखाड़ कर लोकतंत्र की रक्षा करने का सही समय आ गया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष,श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रमोद त्यागी, वकीला बेगम अकरम खान, अनेश निर्वाल, मदन सैनी, संदीप सैनी, धन सिंह सैनी, इकबाल कुरेशी, नौशाद कुरैशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें