फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर/छपार/मंसूरपुर - खिलाड़ियाें की सफलता में सरकार का योगदान नहीं : जयंत सिंह

Fri, 27 Oct 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसेड़ा में अर्जुन देशवाल सम्मान समारोह में अर्जुन व जयंत चौधरी का बड़ी माला से सम्मान करते कार्
विज्ञापन
- सरकार ने घटा दिया खेल बजट, जमीनी स्तर पर नहीं सुविधाएं
विज्ञापन


- रालोद अध्यक्ष ने सम्मानित किए अर्जुन देशवाल, किरण और पुनीत
फोटो समेत

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर/छपार/मंसूरपुर। एशियाई खेलों में देश को गौरवान्वित करने वाले बसेड़ा के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल, पुरबालियान की शॉटपुट खिलाड़ी किरण बालियान और काकड़ा के नौकायन खिलाड़ी पुनीत कुमार को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने बसेड़ा में अपनी निधि से कबड्डी स्टेडियम के लिए 30 लाख रुपये देने का एलान किया। काकड़ा और पुरबालियान में ग्रामीणों से स्टेडियम के प्रस्ताव मांगे और कहा कि पूरी निधि खेल और खिलाडिय़ों के लिए है। सरकार पर निशाना साधा कि पिछले 15 साल में केंद्र सरकार ने खेल का बजट घटा दिया है।

बसेड़ा, पुरबालियान और काकड़ा में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार का दावा है कि देश जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। लेकिन याद रखना चाहिए कि टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ सात पदक मिले थे। हम हर बात की तुलना चीन से करते हैं। चीन ने जैसे-जैसे आर्थिक तरक्की की है, उसका खेल में भी प्रदर्शन बेहतर हुआ है। देश विकास करेगा तो लोगों की आर्थिक तरक्की होगी और खेलों में भी पदक मिलेंगे। साल 2009-10 का केंद्र सरकार ने 3670 करोड़ का बजट खेल के लिए दिए दिया था। करीब 15 साल बाद 2023-24 में बजट 3400 करोड़ रखा गया। यानी बजट घट गया है। देश की जनसंख्या 140 करोड़ है यदि हिसाब लगाएं तो प्रति व्यक्ति के हिस्से में मात्र 24 रुपये आता है। व्यवस्था जमीनी स्तर पर नहीं है। इंटर स्कूल प्रतियोगिता होनी चाहिए। प्रत्येक जिले में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। इससे नई पीढ़ी को खेलों की जानकारी होगी और उत्सुकता व प्रोत्साहन बढ़ेगा।
विज्ञापन



मेरी निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए
छपार। बसेड़ा में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि उनकी निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए है। बसेड़ा के ग्रामीण भी कबड्डी मैदान के लिए जमीन की तलाश कर लें। उसके निर्माण में जो खर्च आएगा, वह देंगे। खुद 30 लाख देंगे और इसके अलावा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार की निधि से दिलाएंगे। ग्रामीणों से जमीन का प्रस्ताव मांगा है। इस मौके पर आयोजक क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार, विधायक अशरफ अली, विधायक चंदन सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संजीव चौधरी, नीरज बालियान, मौलाना, सईद हसन, संगीता दोहरे, रमा नागर, कोच धर्मेंद्र देशवाल, प्रदीप देशवाल, संजय देशवाल, व अशोक कुमार मौजूद रहे।


मैदान पर जाति नहीं खिलाड़ी का प्रदर्शन देखा जाता है
फोटो समेत
शाहपुर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी का प्रदर्शन देखा जाता है, उसकी जाति नहीं देखी जाती है। सभी अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ खेलों के साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाएं।

क्षेत्र के गांव काकड़ा में रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जमीन कम होती जा रही है। जिससे आने वाली पीढ़ी का गुजारा होने वाला नहीं है, इसलिए सभी अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य करें। रालोद विधानमंडल दल के नेता क्षेत्रीय विधायक राज्यपाल बालियान ने कहा कि रालोद अध्यक्ष ने अपनी सांसद निधि से गांव सावटु में 90 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम बनवाने की घोषणा की थी। जिसकी किस्त आ चुकी है और शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत, चौधरी जगबीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, कुलदीप उज्ज्वल, रामनिवास पाल, कृष्णपाल राठी, विकास बालियान, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।


खेलों में आगे आएं युवा : पुनीत
शाहपुर। गांव काकड़ा के एशियन गेम्स में दो पदक विजेता व रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए उन्हें शिक्षित कर खेलों सहित अन्य क्षेत्रों में बढ़ाने का कार्य करें। यदि प्रत्येक गांव से पांच-पांच युवा भी खेलों में आगे बढ़ते हैं तो इससे गांव के अन्य युवा प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे।


पुनीत के घर पहुंचे जयंत सिंह
शाहपुर। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सम्मान समारोह कार्यक्रम में आने से पूर्व एशियन पदक विजेता रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान के घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुनीत के पिता जितेंद्र कुमार, माता सुमन देवी, बहन आरती व पूजा के अलावा ताऊ महेश पाल व चाचा सुरेंद्र कुमार सहित पुनीत बालियान के पुत्र प्रियांशु बालियान से मुलाकात की। इस दौरान पुनीत बालियान के पिता भावुक हो गए।


किरण ने देश का नाम ऊंचा किया : जयंत सिंह
फोटो

मंसूरपुर। पुरबालियान में एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता शॉटपुट खिलाड़ी किरण बालियान का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिकरण के कारण खेलों में कभी-कभी अच्छी प्रतिभा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। आज हर नेता खेल संगठन का अध्यक्ष बनना चाहता है चाहे उसे खेल के बारे में कुछ भी न पता हो। उन्होंने कहा कि पुरबालियान गांव में स्टेडियम बनवाने में जितनी धनराशि खर्च होगी, वह अपनी सांसद निधि से लगाएंगे। उन्हें जानकारी मिली है कि गांव में 15 बीघा सरकारी जमीन उपलब्ध है। संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने किया। इस अवसर पर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरपुर विधायक चंदन चौहान, धर्मेंद्र तोमर, सुधीर भारतीय, धीरेंद्र राठी, पंकज राठी, अशोक प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर सीट पर अभी फैसला नहीं : जयंत सिंह
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के बीच अभी मुजफ्फरनगर सीट को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी समय है और सहमति के आधार पर ही चीजें आगे बढ़ेंगी। मध्य प्रदेश के चुनाव पर कहा कि वहां कांग्रेस बड़ा सहयोगी दल है। पहले वह चीजें तय करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें