मुुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में राज्य कर्मचारी आज कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट में धरना देगी। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लांबा व जिला मंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने, केंद्रीय स्वायत्तशासी संस्थाओं को एरियर समेत बोनस का भुगतान करने, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने एवं उनके बोनस का भुगतान करने, आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय हेल्पमिशन एवं विभिन्न कार्यरत योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया गया है। बुधवार को विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को धरने में शामिल होने के लिए कहा गया। धरने में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग, गन्ना पर्यवेेक्षक संघ, सिंचाई नलकूप खंड, संभागीय परिवहन विभाग, विकास भवन आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा संघ, सिंचाई संघ, लेखपाल संघ की भागेदारी होगी।