(फोटो समाचार)
रतनपुरी। रतनपुरी निवासी देवेंद्र अपने परिवार के साथ शिव मंदिर के पास स्थित छोटे से मकान में रहता है। शनिवार सुबह वह खतौली चला गया था। उसका बेटा रवि भी स्कूल की गाड़ी पर चला गया। परिवार के अन्य सदस्य घर का ताला बंद करके खेत में गन्ना छीलने चले गए। इसी बीच अज्ञात कारण से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक घर का कीमती सामान जल चुका था।