फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड विजेता अरुण चौधरी का स्वागत

विज्ञापन
1-खतौली में बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरुण चौधरी का स्वागत करते। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गोल्ड विजेता अरुण चौधरी का स्वागत
विज्ञापन

खतौली। एशियन बॉडी बिल्डिंग की चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता अरुण चौधरी का रालोद कार्यकर्ताओं व जाट महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मंगलवार को रालोद कार्यालय पर गोल्ड विजेता मुजफ्फरनगर के गांव बढ़ेड़ी निवासी अरुण चौधरी का स्वागत किया गया। अरुण चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान के पद पर हैं। फिलहाल इनकी तैनाती नोएडा में एटीएस में है। बंगलूरू में पांच दिन पूर्व एशियन बॉडी बिल्डिंग की चैंपियनशिप हुई थी। अरुण चौधरी ने चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम का रोशन किया। अरुण चौधरी की सफलता को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्वागत करने वालों में रालोद के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, पूर्व सभासद धनेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र चौधरी, जाट महासभा के अध्यक्ष यशवीर राणा, ओमपाल चेयरमैन, अरविंद बालियान, रामकुमार राठी, बादत तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें