फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - होटल व्यवसायी की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटी

Mon, 20 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध करने के दौरान सड़क पर गिर गई महिला, सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनी की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक काॅलोनी में नगर के होटल व्यवसायी की पत्नी कुत्ता घूमा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूटने के लिए झपट्टा मारा तो महिला ने चेन पकड़ ली, लेकिन वह नीचे गिर गई। इस दौरान बाइक सवार महिला की आधी चेन तोड़ कर फरार हो गए। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
सरकुलर रोड पर आवास विकास कॉलोनी में होटल व्यवसायी प्रदीप त्यागी की पत्नी दोपहर बाद कुत्ता घुमा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मारा तो महिला ने चेन को पकड़ लिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई, लेकिन उसने चेन को नहीं छोड़ा। तब बदमाश आधी चेन तोड़ कर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रदीप त्यागी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि बाइक सवार चालक ने हेलमेट लगाया था और पीछे बैठे युवक ने चेहरा नहीं ढका था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें