नगर के एसडी डिग्री कॉलेज में हार्ट डे के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते शिक्षक व विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ‘किशोरियों का स्वास्थ्य एवं पोषण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। किशोरियों-छात्राओं को संतुलित आहार, पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ सदर डॉ. नेहा शर्मा ने किशोरियों से पोषण, स्वच्छता व माहवारी विषय पर संवाद किया। विशिष्ट अतिथि डीपीओ सतीश चंद गौतम ने कहा कि किशोरियों को संतुलित आहार के साथ-साथ कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में ऊंचाइयों को छूना है। विशिष्ट अतिथि आहार विशेषज्ञ आयुषी अग्रवाल ने किशोरियों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों एवं स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया। बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार एवं महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। छात्राओं अलीना, अस्मि, आलिशा, आरजू, हीरा, शिवानी, शालू, रोहिणी, नीशू, आंचल, खुशी व अन्नू को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमारी, प्रवक्ता गीता, अंजली गर्ग का सहयोग रहा।
रंगोली बना समझाया महत्व
छात्राओं को संतुलित आहार व पोषक तत्वों को आसानी से समझाने के लिए सुंदर रंगोली बनाई गई। संतुलित आहार के महत्व पर नाटक का आयोजन किया गया।