बुढ़ाना में सीएचसी की दीवार पर पेंटिंग बनाती छात्राऐं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्राओं ने स्वच्छता के लिए जागरूक किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे और देहात की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर पेंटिंग बनाई। बृहस्पतिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कई छात्राएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं। इस दौरान छात्राओं ने दीवार पर स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए पेंटिंग बनाई। पेंटिंग करने वालों में छात्राऐं अंशिका गोयल, रिचा, श्रीशी, परी, पल्लवी, मानसी आदि शामिल रही।