फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फीस वृद्धि पर बिफरी छात्राएं, लगाया जाम

विज्ञापन
फीस वद्वि के विरोध में शिव चौक पर प्रदर्शन करती जैन कन्या महाविद्वायलय की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंची कलक्ट्रेट, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला (पीजी) कॉलेज की छात्राओं ने फीस वृद्धि के विरोध में फिर से प्रदर्शन किया। उन्होंने मीनाक्षी और शिव चौक पर जाम लगाया। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राएं कलक्ट्रेट में पहुंचीं और डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए फीस कम करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि पहले उनकी परीक्षा फीस एक हजार से भी कम हुआ करती थी। मगर, जब से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से उनका कॉलेज जुड़ा है, परीक्षा फीस बढ़कर चार हजार 184 रुपये कर दी गई। इतनी फीस देने में उनके परिजन असमर्थ है। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर संकट सा आ गया है। परिजनों ने भी उनसे पढ़ाई छोड़ने की बात कही है। छात्राओं का कहना था कि वह सभी सरकारी कॉलेज में केवल कम फीस की वजह से पढ़ रही है, अगर इतनी फीस देनी होती तो वह किसी प्राइवेट कॉलेज में भी दाखिला ले सकती थी। मांग की कि परीक्षा फीस एक हजार रुपये ही किया जाएं। इस दौरान छात्रा नेहा, निधि मलिक, प्रिया, तनु, समा परवीन, मुस्कान, ज्योति, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

फीस वद्वि के विरोध में शिव चौक पर जाम लगाती जैन कन्या महाविद्वायलय की छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फीस वद्वि के विरोध में शिव चौक पर प्रदर्शन करती जैन कन्या महाविद्वायलय की छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फीस वद्वि के विरोध में शिव चौक पर जाम लगाती जैन कन्या महाविद्वायलय की छात्राएं को समझाती पुलिस।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें