फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर तीन परिजनों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीडि़ता के परिजनों पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि तमंचे से गोली भी चलाई गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी की नाबालिग भतीजी उनके यहां रहकर कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते समय गांव के ही फरमान ने छेड़छाड़ की। उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की भी कोशिश की। घर आकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वह और दो अन्य परिजन फरमान के घर पहुंचे और समझाने की कोशिश की। आरोप है कि फरमान और उसके पिता रईस, परिजन रिजवान, शाहरुख ने गाली गलौज करते हुए सभी पर लाठी डंडों हमला कर घायल कर दिया। तमंचे से फायर भी किया। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया। एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें