खतौली। स्कूल वैन में चढ़कर एक छात्र ने अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी छात्र मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर आक्रोश दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। छात्र की पहचान होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी पर सीओ डाॅ रवि शंकर भी थाने पहुंचे। सीओ ने बालिका से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छात्र की पहचान होने पर उसे हिरासत में ले लिया।