संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा को एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी गन्ने के खेत में जा छुपा। ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर निवासी एमए की छात्रा मुजफ्फरनगर स्कूल से जट मुझेडा-भोपा मार्ग से घर वापस लौट रही थी। तब रास्ते के बीच गन्ने के खेत से निकल कर आए व्यक्ति ने छात्रा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी खेत के अंदर जा घुसा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में आरोपी की तलाश की तो उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में जानकारी के साथ ही उससे पूछताछ भी की जा रही है।