फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फूड प्वाइजनिंग से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फूड प्वाइजनिंग से शहर कोतवाली के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी करमवीर, उसकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां निक्की (10) की मौत हो गई। परिजवार के अन्य सदस्यों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमवीर के घर मंगलवार सुबह दाल बनी थी, जिसे पूरे परिवार ने सुबह, दोपहर और रात को खाया था। मंगलवार रात लगभग दो बजे करमवीर की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह उसने मोहल्ले में ही चिकित्सक से उपचार ले लिया। दोपहर में उसकी व उसकी पत्नी संगीता (32) व बेटी निक्की, बुलबुल (12) व बेटे वंश (6) की भी हालत बिगड़ गई। तब भी सभी ने मोहल्ले में ही दवाई ले ली।
बुधवार रात लगभग नौ बजे अचानक एक बार फिर सभी की हालत बिगड़ गई। उन्हें करमवीर की बहन संतोष व अन्य परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने निक्की को मृत घोषित कर दिया। करमवीर को परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए जबकि अन्य परिजनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ कार्तिक अरोरा का कहना है कि जिला अस्पताल में भर्ती सभी परिजनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभासद प्रमोद पाल ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें