फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंदर के हमले में बच्ची की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। गांव कैथोड़ा में छत पर खेल रही एक बच्ची पर बंदर ने हमला कर दिया। डर कर भागी बच्ची छत से नीचे गिर कर घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाते समय बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को ग्राम कैथोड़ा निवासी सरफराज की 12 वर्षीय बच्ची मन्नो घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान घर के बराबर में खड़े जामुन के पेड़ पर बैठे बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची बचने के लिए भागी तो उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर कर घायल हो गई।
बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर अन्य परिजन दौड़े और वह बच्ची को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां से चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें