फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आठ सौ मीटर तैराकी में गाजियाबाद की शुभि गुप्ता चैंपियन

Fri, 20 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एमजी वर्ल्ड विजन के तरणताल में आठ सौ मीटर फ्री स्टाइल  र्स्पधा में प्रतिभाग करते तेराक। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद, नोएडा, काशीपुर, काठगोदाम, हल्द्वानी के लिए खास
विज्ञापन

- विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, तैराकी का दूसरा दिन
- सीबीएसई की जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन



फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन तैराकी में खिलाड़ियों ने खूब चमक बिखेरी। बालिका वर्ग की अंडर-17 800 मीटर फ्री स्टाइल में डीपीएस इंदिरापुरम गाजियाबाद की शुभि गुप्ता और बालक वर्ग में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के क्षितिज गोयल चैंपियन रहे।

शहर के एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की मेजबानी में बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्कूल के तरणताल में रोचक मुकाबले हुए। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि बालिका वर्ग की अंडर-17 800 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरे स्थान पर स्टेप बाय स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल एक्सप्रेसवे की जोए चौधरी और तीसरे स्थान पर डीपीएस नोएडा की एस जिंदल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बालक अंडर-11 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लिटिल स्कॉलर काशीपुर के यशवर्धन सिंह चौहान, बालिका में काठगोदाम की श्रद्धा जोशी चैंपियन रहीं। बालक अंडर-14 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में डीपीएस हल्द्वानी के शिवम और बालिका वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की शाएला चैंपियन रहीं। बालक अंडर-17 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ताज एक्सप्रेसवे के आदित्य प्रताप सिंह और बालिका वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की सृष्टि गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया।

बालक अंडर-19 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्टेप बाय स्टेप स्कूल के एएस कथूरिया और बालिका वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की तृष्णा चैंपियन रहीं। आयोजन के दौरान स्कूल के चेयरमैन सतीश गोयल ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


121 स्कूलों के 781 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
सीबीएसई के पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल ने बताया कि जोनल तैराकी में 121 विद्यालयों के 781 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 452 बालक और 329 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें