फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे में दिखा घड़ियाल, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। गांव कैथोड़ा के समीप रजबहे में शुक्रवार की दोपहर किसानों को घड़ियाल दिखाई दिया। वन कर्मियों ने घड़ियाल को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

मेन बाजार निवासी पंकज संगल का कृषि फार्म गांव दायमपुरा केजंगल में है। शुक्रवार दोपहर वह अपने कृषि फार्म पर जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें रजबहे में एक घड़ियाल दिखा। कुछ ही देर में घड़ियाल के देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। किसानों ने मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही घड़ियाल पानी मे समा गया और दिखाई नहीं दिया। घड़ियाल को रजबहे में दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें