फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गजल भारद्वाज ने पालिका का निरीक्षण कर योजनाओ की प्रगति जानी

विज्ञापन
नगर पालिका का निरीक्षण करती नगर आयुक्त सहारनपुर गजल भारद्वाज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- सहारनपुर की नगरायुक्त ने वार्ड-19 में सफाई की स्थिति को भी देखा
विज्ञापन

- शासन ने भारद्वाज को जिले की नोडल अधिकारी किया है नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहारनपुर नगर निगम की नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने नवगठित सीमा विस्तार वाले निकायों की श्रेणी में आई मुजफ्फरनगर नगर पालिका और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा की।
नगर आयुक्त गजल भारद्वाज मुजफ्फरनगर जनपद की नगर सेवा पखवाड़ा की नोडल अधिकारी हैं। शासन की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नगर सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर सभी निकायों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। इन बिंदुओं में जल भराव, डोरटूडोर कूड़ा कलेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, गौशाला और उसका रखाव, तालाबों के जीर्णोद्धार, डेंगू नियंत्रण के लिए फॉगिंग सहित नगर निकाय द्वारा किए जा रहे प्रयासों, कंट्रोल रूम में आई शिकायतों के निस्तारण, एमआरएफ सेंटर, सफाई व्यवस्था, जल निकासी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका हेमराज ने नगर आयुक्त गजल भारद्वाज को बताया कि बरसात में जल भराव की यहां कोई स्थाई समस्या नहीं है। नगर में एक एमआरएफ सेंटर निर्माणाधीन है। अभी अस्थाई गौशाला है। कान्हा उपवन गौशाला के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। 50 वार्डों में से 35 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। 30 टिपर की ओर से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने वार्ड नंबर 19 का भी निरीक्षण किया। सफाई निरीक्षक पलाक्षा मेनवाल से भी सफाई व्यवस्था तथा डोरटूडोर कूड़ा कलेक्शन की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें