आशा कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम पंचायत कैथोड़ा में प्रधान ने आशाओं के साथ बैठक कर कोरोना वायरस से निपटने को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
ग्राम प्रधानपति हाजी महबूब आलम ने आशाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आशाएं पूरे ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर परिवार के एक-एक सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इकट्ठा करें। अनेक प्रांतों से आ रहे लोगों से दूर रहें तथा संपर्क न बनाएं। सभी आशाओं को ग्राम पंचायत में गर्भवती महिलाओं की जानकारी इकट्ठा कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिये कहा गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि जो नागरिक अनेक प्रांतों से गांव में प्रवेश कर रहे हैं, उनको 21 दिन होम क्वारंटीन किया जाएगा। किसी भी दशा में 21 दिन के पहले उनको रोजगार नहीं दिया जाएगा। बैठक में सुनीता, मंजू, अमृता, संतोष, छाया, कुंती, राजकुमारी, रीना, मिथलेश आदि आशाएं मौजूद रहीं।