फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के पाइप में आग लगी, भगदड़ मची

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने रेत डालकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर चाय के ठेले के पास रखे गैस सिलिंडर के पाइप में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास बैठे कांवड़ियों और अन्य लोगों के बीच भगदड़ मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह साढे़ आठ बजे नेशनल हाईवे पर बड़ौदा बैंक के पास गांव मंसूरपुर निवासी राजन ठेली पर चाय बना रहा था। अचानक सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग की लपटें देखकर वहां से गुजर रहे कांवड़ियों और अन्य लोगों के बीच भगदड़ मच गई। प्रसाद वितरित कर रहे भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल और कुलदीप कुमार ने सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया और रेत डालकर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाय विक्रेता को ठेले सहित घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें