फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कूड़ा वाहन चालकों ने कंपनी के खिलाफ किया हंगामा

Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी के लोगों पर जातिसूचक शब्द कहने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी के खिलाफ पालिका के कूड़ा वाहनों के चालकों ने नाराजगी जताई। कंपनी के लोगों पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए वाहन खड़े कर हड़ताल कर दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर चालकों को मनाया।

दिल्ली की कंपनी के साथ नगरपालिका परिषद ने अनुबंध किया गया है। कंपनी शहर के सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सभी डलावघरों से कूड़ा उठान करने का काम कर रही है। इसमें पालिका के बड़े वाहनों को भी कंपनी को हैंडओवर किया गया है। मंगलवार सुबह पालिका के चालकों ने भोपा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ही अपने वाहन खड़े कर हड़ताल कर दी। इन चालकों ने आरोप लगाया कि कंपनी उनका उत्पीड़न कर रही है। उनको कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। न तो पूरा तेल दिया जाता है और न ही काम लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक विशाल, दीपक ने आरोप लगाया कि कंपनी के लोगों ने कुछ चालकों के साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। डाॅ. अतुल कुमार ने बताया कि चालकों का आरोप है कि कंपनी के लोग उनको काम नहीं करने दे रहे हैं और अपमानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे के बाद चालक माने और काम पर लौट गए थे। कंपनी के लोगों से बात कर कूड़ा उठान भी किया गया है। इनकी समस्या के समाधान के लिए ईओ के नेतृत्व में कंपनी के एमडी कमलजीत के साथ बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें