फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति का किया स्वर्ण शृंगार, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
नई मंडी के जय मॉ शक्ति मंदिर में गणेश चतुर्थी पर की गई गणेश की मूर्ति की स्थापना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्रीगणपति धाम मंदिर में बुधवार से शुरू हुए श्रीगणेश जन्मोत्सव के पहले दिन भगवान गणपति का स्वर्ण शृंगार किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मोदक, नारियल और दूर्वा अर्पित कर भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्रीगणपति धाम मंदिर में महोत्सव के प्रथम दिन सुबह चार बजे विधिविधान से भगवान गणपति का पंचामृत अभिषेक किया। शोभायात्रा में मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष जेपी गोयल, अंबारिश सिंगल, विनोद राठी, रजत राठी, विकास अग्रवाल कन्नू, सोम प्रकाश कुच्छल, रजत गोयल, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। रंग-बिरंगे फूलों से सजा गणपति का डोला आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचते गाते रहे। श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक और संरक्षक भीम कंसल ने कहा कि 300 सालों बाद हम सब गणपति उत्सव लंबोदर योग में मना रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों और उद्यमियों ने की पूजा अर्चना
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्यमी सतीश गोयल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, उद्यमी संजय जैन सर्वोत्तम, विकास स्वरूप बब्बल, कुलदीप गोयल, सौरभ स्वरूप बंटी, रघुराज गर्ग, कुश पुरी, अनिल गोयल, संजीव जैन, शरद गोयल बंटी, नरेंद्र गोयल ने भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की और उन्हें नगर की सवारी के लिए रथ पर विराजमान कराया।
विज्ञापन

सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। पटेल नगर स्थित जय मां शक्ति मंदिर में 16वां श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलश स्थापना पंडित अवधराज आचार्य ने की। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गर्ग, नरेश कुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, रामपाल तायल, सतपाल सिंह, देशपाल, दिनेश पाल, अंकुर अग्रवाल, विपिन पाल, नितिन गोयल, शुभांकर गर्ग, सूरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
एमजी पब्लिक स्कूल में मनाई गणेश चतुर्थी
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बच्चों को गणेश चतुर्थी की जानकारी दी। छात्रों ने मिट्टी और अन्य शिल्प सामग्री की मदद से पर्यावरण के अनुकूल गणेश जी की मूर्तियां बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें