सनातन धर्म सभा में गणपति जन्मोत्सव में पूजा अर्चना करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणपति बप्पा का किया गुणगान
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रहे गणेश जन्मोत्सव में विघ्न विनाशक की पूजा अर्चना की गई। घरों और मंदिरों में गणपति बप्पा मोरिया का गुणगान किया जा रहा है। नई मंडी के गणपति खाटू श्याम मंदिर धाम में चल रहे गणेश महोत्सव में रात्रि में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भक्ति संध्या का आयोजन किया। मीनू शर्मा, काजल आदि ने भगवान गणपति का गुणगान किया। यहां पर सुबह आठ बजे और शाम को सात बजे विद्वान आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना चल रही है। सनातन धर्म सभा भवन में चल रहे गणेश जन्मोत्सव में शनिवार शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आरती में भाग लिया। इस मौके पर एनके अरोरा, दीपक मित्तल, नंदकिशोर नंदू आदि मौजदू रहे। पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि सुबह सहस्त्रों पुष्पों से गणपति भगवान की पूजा अर्चना की गई। गंाधी नगर स्थित विष्णु लोक में गणेश महोत्सव में पूजा अर्चना की गई। शहर के मंदिरों और घरों में भी सिद्धि विनायक का गुणगान हो रहा है।
मुजफ्फरनगर के गणपति धाम मंदिर में भजन संध्या में झूमते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के गणपति धाम मंदिर में भजन संध्या में गीत गाती गायक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR