दो लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने रविवार को कस्बे के मोहल्ला नुरंगरियान निवासी फैजान व मोहल्ला कस्साबान निवासी शाहनजर के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि दोनों के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें दोनों काफी दिनों से वांछित चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को गांव भैंसानी में दबिश देकर वहां से कुलदीप, रूपेश और कुलदीप कुमार को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर मौके से डेढ़ हजार की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की थी। पुलिस के अनुसार नीरज व सोनू मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का रविवार को चालान कर दिया।