फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पेय पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पेय पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि जनपद शामली के गांव सिंभालका निवासी राजीव और सिटी शामली निवासी सतीश उसे 11 जुलाई को मां के बीमार होने की झूठी सूचना देकर धोखे से शामली ले गए। आरोप है कि दोनों लोगों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर बंधक बना लिया। सतीश की दो पत्नियों मंजू व सुमन के सहयोग से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता द्वारा पहने गए करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता किसी तरह बंधनमुक्त होकर गांव पहुंची, जिसके बाद आरोपी उसे लगातार धमकियां देते रहे। पीड़िता ने आखिरकार नई मंडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों राजीव व सतीश के साथ ही मंजू और सुमन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें