फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Mon, 28 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भाद्रपद की शुक्ल चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने शुक्रताल में गंगा स्नान कर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन किया।
विज्ञापन

शुक्रताल में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का गंगा मेें विसर्जन किया।

शुकेदव आश्रम के प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की। धागा बांधकर सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। हनुमान धाम, दंडी आश्रम, गणेश धाम, शिवधाम, दुर्गाधाम, शनिधाम, सिद्धपीठ, महेश्वर धाम, राम आश्रम, गोडिया मठ, मानव निर्माण आश्रम में मंदिरों के दर्शन कर स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी कैश्वानंद सरस्वती, स्वामी कुलभूषण महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी महादेव आश्रम महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, योगिनी माता राजनंदेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें