फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए

विज्ञापन
7-ककरौली के गांव टंढेड़ा में कबडडी प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए
विज्ञापन

मोरना/ककरौली। गांव टंढेड़ा में ककरौली मार्ग पर मस्जिद के पास डायमंड कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दर्जनों कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह व भारतीय किसान लोक जनशक्ति के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि खेल को खेल की भावना खेलना चाहिए। युवाओं में अधिक से अधिक खेलों के प्रति रुझान के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कबड्डी प्रतियोगिता में टंढेड़ा, तेजालहेड़ा, चौरावाला, नन्हेड़ा, जटवाड़ा आदि दर्जनों गांवों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर शाहिद, अब्दुल समद, अमीर हसन, अली नवाज, सतीश, धर्मेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, यामीन, तारीख, यूनुस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें