फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गोकशी, अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में खेत में अवशेष मिलने पर मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खेत में गोकशी, अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर निवासी बीर सिंह पुत्र भूपसिंह के खेत में गोकशी के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष है।
बुधवार सुबह क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी नेपाल सिंह ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि मुजाहिदपुर निवासी बीर सिंह पुत्र भूप सिंह के खेत के गोवंशीय अवशेष पड़े हैं। गोकशी की सूचना पर काफी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर गोवंश के दो सिर, खुर और अन्य अवशेष बरामद हुए। पास ही 12 बोर के दो कारतूस के खोखे भी बरामद हुए। आशंका जताई गई कि पहले गोवंश को गोली मारी गई, फिर गोकशी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आसपास खेतों में भी खोजबीन की। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस ने बरामद गोवंशीय अवशेषों को जमीन में दबवाया। ग्राम प्रधान पति दिनेश शर्मा ने अज्ञात के विरुद्ध गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें