खतौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
- फोटो : KHATAULI
हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया
मुजफ्फरनगर, खतौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम की फर्जी मुकदमे में गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के नेतृत्व में शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य सलमान सईद, स्टेट कोऑर्डिनेटर इकबाल कुरैशी, शहर अध्यक्ष शारिक चैहान ,दिलशाद सिद्दीकी जिला महासचिव ब्रजभूषण शर्मा आदि नेताओं का योगदान रहा। हस्ताक्षर अभियान को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। लोगों ने हस्ताक्षर डायरी पर हस्ताक्षर करके सरकार के खिलाफ रोष जताया।