फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मरीज की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध मरीज की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस और डायल-112 को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि शहर क्षेत्र में एक युवती पैदल घूमकर डॉक्टर की तलाश कर रही है, जो कोरोना से पीड़ित हो सकती है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी व डायल-112 पीआरवी उक्त मरीज की तलाश में लग गए। जिला अस्पताल से एंटी कोरोना टीम को भी एंबुलेंस के साथ बुला लिया गया। काफी देर की तलाश के बाद उक्त युवती सदर बाजार में मिल गई, जिसे एहतियात बरतते हुए एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच में नई मंडी क्षेत्र निवासी युवती साधारण खांसी व बुखार की मरीज पाई गई, जिसे उपचार के बाद जिला अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा दिलवाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें