फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरा फोकस किसानों पर : जसवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघरा और भोपा रोड पर किसान सहकारी समिति में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

किसान समृद्धि केंद्रों को जनता को समर्पित किया गया


संवाद न्यूज़ एजेंसी
तितावी/मुजफ्फरनगर। जिले के एक लाख 76 हजार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त पहुंच गई। बघरा में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरा फोकस किसानों पर है। किसानों को समृद्ध बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बघरा और भोपा रोड की किसान सहकारी समिति में आयोजित समारोह में इंडियन पोटाश लिमिटेड और कृभको द्वारा विकसित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों को जनता को समर्पित किया गया। इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ पीएस गहलोत ने केंद्र के बारे में अन्य जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला पूर्व विधायक उमेश मलिक, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्या सपना कश्यप, ब्लॉक प्रमुख चथावल अक्षय पुेडीर, ब्लाक प्रमुख बघरा गौरव पंवार, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बालियान, विवेक बालियान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि यतेंद्र कुमार, उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह, गन्ना शोध संस्था के वैज्ञानिक डॉ अवधेश डागर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रबंधक डॉ यूएस तेवतिया, धीरज सिंह, कुलदीप सिंह, दीपेन्द्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

सहकारी समिति में बना समृद्धि केंद्र
भोपा रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिमी पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र बनाया गया। कृभकों द्वारा बनाए गए इस केंद्र के शुभारंभ पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित यादव और कृषि विभाग दीपांकर सिंह, राहुल चौधरी, आनंदवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें