फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दोस्त ने धोखे के वार से कर दिया भरोसे का खून

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते हुए धर्मेंद्र आर्य और रोहित के बीच दोस्ती हुई। रोहित जानता था कि कंपनी के रुपये बैंक में धर्मेंद्र आर्य जमा करता है। शनिवार को आरोपी ने उधार के पांच हजार रुपये चुकाने का वादा कर घर बुलाया और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शव बाथरूम में रखकर दो दिन तक शव ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा और मौका देखकर सोमवार को रेहड़े में रखवाकर शव मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उधर, फोरेंसिंक टीम ने रोहित के घर जाकर सबूत तलाश किए।
विज्ञापन

दिल्ली के कृष्णा नगर का मूल निवासी रोहित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पिछले दो साल से वसुंधरा काॅलोनी में रह रहा है। उसका धर्मेंद्र के साथ रुपये लेन-देन चलता रहता था। शनिवार को धर्मेंद्र आर्य कंपनी के तीन लाख 64 हजार रुपये बैंक में जमा कराने के लिए निकला था। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित ने धर्मेंद्र को मोबाइल पर कॉल कर अपने पास बुला लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, इस बीच रुपये देखकर आरोपी को लालच आ गया और उसने धर्मेंद्र आर्य की हत्या कर दी।

मायके गई थी आरोपी की पत्नी

घर पर रोहित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपनी पत्नी को जाट काॅलोनी स्थित अपनी ससुराल में भेज दिया।

रोहित के घर पास मिली स्कूटी तो खुली वारदात
मृतक के चचेरे भाई दयानंद सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की लोकेशन अलग अलग आ रही थी। सोमवार को उसकी स्कूटी एटूजेड काॅलोनी में वसुंधरा कालोनी की टूटी दीवार के पास खड़ी मिली। पास में ही उसके भाई के दोस्त रोहित का मकान था। शक होने पर उन्होंने रोहित को पुलिस से पकड़वाया। पहले तो वह जानकारी होने से इनकार करता रहा। बाद में सख्ती करने पर उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले सुनाई, पांच हजार की कहानी
दयानंद सिंह का कहना है कि आरोपी ने पहले बताया कि पांच हजार रुपये उधार वापस लौटाने के लिए धर्मेंद्र को बुलाया था, इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो आरेापी ने घटना के बारे में जानकारी दी और शव बरामद कराया। घर को खंगालने पर घटना की जानकारी हुई।

सिर और पेट पर किए गए वार
पुलिस ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शव मिला है। मृतक के सिर व पेट पर धारदार हथियार के निशान मिले। उधर, परिजनों का कहना है कि वारदात से पहले मृतक को नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद वारदात अंजाम दी गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी रोहित ने किराए का रेहड़ा मंगाकर शव को बोरे में भरकर मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवाया था। पुलिस रेहड़ा चालक की तलाश कर रही है। इससे पहले आरोपी ने शव को बाथरूम में बंद कर दिया और खुद भी घर में ही सोता रहा। दो रात तक वह शव को ठिकाने नहीं लग पाया था। सोमवार सुबह रेहड़ा मंगाया और लाश को फिंकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें