फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, किसानों के चेहरे मुरझाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, किसानों के चेहरे मुरझाए
विज्ञापन

खतौली। बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। हल्की बारिश होने से किसानों के गेहूं की फसल की बुवाई को लेकर चेहरे मुरझा गए हैं। रविवार की शाम को अचानक आकाश में घटा छा गई थी। सोमवार की सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होने लगी थी। दिनभर बूंदाबांदी होती रही, जिन किसानों ने गेहूं की फसल बोने के लिए खेत तैयार किए थे। उन खेतों की मिट्टी गिली हो गई है, जिससे गेहूं की बुवाई को लेकर और भी समय लग सकता है, जिसको लेकर किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। किसान राजसिंह, राजपाल, संदीप, इकराम, कालू, इदरीश, जमशेद, हरि सिंह, प्रहलाद आदि का कहना है कि हल्की बारिश होने से खेत गीले हो गए हैं। जिससे खेतों में गेहूं की बुवाई करने में समय लगेगा, जिससे गेहूं की फसल लेट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें