फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच युवकों ने शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों पर लगाया ठगी का आरोप
विज्ञापन

- आरोपियों में महिला भी शामिल, नकद और ऑनलाइन पेमेंट लेकर पांचों को भेजा था दुबई
- ठगी का पता चलने पर खुद के खर्चे पर लौटे वतन, सीओ बुढ़ाना करेंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। प्रत्येक से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर दुबई भेज दिया गया। वहां ठगी का पता चलने पर खुद के खर्चे से युवक वतन लौटै। पीड़ितों ने डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ बुढ़ाना को जांच के आदेश दिए है।
रतनपुरी थाना इलाके के गांव कल्याणपुर और तावली में रहने वाले पांचों युवकों ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र दिया। इसमें बताया कि शाहपुर थाना इलाके के गांव सांझक में रहने वाले ईसा, शबनम, दीना और इकबाल ने उन्हें दुबई की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी की। आरोप है कि एक व्यक्ति से डॉक्टरी, वीजा और टिकट के एक लाख पचास हजार रुपये की डिमांड की गई। इनके झांसे में आकर गुलफाम, नसीम, लुकमान, इरफान निवासी कल्याणपुर और शाकिर निवासी तावली ने आरोपियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये नकद और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से दिए। पीड़ितों को आरोपियों ने अल अहरार हॉटल का फर्जी बुकिंग टिकट दिया और 18 दिसंबर को उन्हें दुबई भेज दिया। वहां पहुंचते ही पीड़ितों को पता चला कि आरोपियों ने साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की है। ऐसे में वह 24 दिसंबर को अपने खर्चे पर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटकर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम को जांच सौंप दी गई है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें