फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारी से 2.95 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी अचलदीप गुप्ता से साइबर अपराधी ने 2 लाख 95 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
व्यापारी अचलदीप गुप्ता ने एमडीएच मसाले का व्यापार करने के लिए दिल्ली के कारोबारी से बात की। इसके बाद एनएफटी के माध्यम से पीएनबी और इंडसइंड बैंक शाखा कीर्तिनगर नई दिल्ली शाखा में तीन बार में यह रकम जमा की थी। उन्हें जल्द ही माल भेजने का आश्वासन दिया गया था। मगर, काफी समय बीतने के बाद भी माल नहीं भेजा गया। 50 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे जाने लगे। पीड़ित ने ठगी के बारे में साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद नई मंडी कोतवाली में साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें