फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे की महिला बीना ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। बीना ने बताया कि उसने दिसंबर 2024 में पड़ोस के ही अनिल के कहने पर सेनिमी कंपनी में सात लाख 25 हजार रुपये जमा किए थे। उसके पति राजेश ने मलयेशिया से एक लाख रुपये अनिल के खाते में भेजे थे। बीना ने छह लाख 25 हजार रुपये नकद दिए थे। महिला का आरोप है कि अनिल ने केवल 45 हजार रुपये वापस लौटाए। बाकी पैसे वह नहीं दे रहा है। बीना ने 18 जुलाई को एसएसपी से शिकायत की थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें