फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/रतनपुरी। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भोपा निवासी इकराम साथी सलीम के साथ बाइक से तिसंग जा रहा था। जब वे जटवाड़ा गंगनहर पुल पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे के दौरान चालक ट्रक मौके से लेकर फरार हो गया। हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, रतनपुरी में गांव मथेड़ी निवासी जयप्रकाश पुत्र मंगत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका लड़का अरुण एवं गांव का ही रहने वाला विकास उर्फ मिंटू पुत्र जीत सिंह बाइक से रायपुर नंगली मार्ग पर स्थित खेत पर जा रहे थे। जब वे दोनों मथेड़ी निवासी खजांची की ट्यूबवेल के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों अरुण और विकास घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को पहले खतौली अस्पताल ले गए। जहां से घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित जयप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें