फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों छात्र एक ही बाइक पर थे सवार, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पिकअप वाहन की टक्कर से परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। चारों छात्र एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। चारों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
गांव सोंहजनी तगान निवासी विजय पुत्र रामू, विशु पुत्र बबलू, सौरभ पुत्र शेखर, अमन पुत्र चंद्रवीर पुरा इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उनका परीक्षा केंद्र सरशादी लाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर है। बुधवार को चारों छात्र परीक्षा देकर गांव लौट रहे थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। गांव बोपाड़ा के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों को इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चारों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें