फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बालिका से दुष्कर्म प्रकरण में चार संरक्षणदाता गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पकड़े गए लोगों का किया चालान, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मुख्य आरोपी व अन्य संरक्षणदाताओं की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। तीन अन्य संरक्षणदाता व मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में भौराकलां के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी गौरव, आर्यन, सागर बालियान व सुशील को पकड़ा है। 11 फरवरी को गौरव व आर्यन दो नौकर शिवा व मनोहर उर्फ सिंघम को लाए थे। 12 फरवरी को नौकर शिवा, गौरव के यहां और मनोहर उर्फ सिंघम, आर्यन के घर काम करने लगा। 14 फरवरी को गांव के सुशील ने मनोहर उर्फ सिंघम को एक बालिका के साथ शिकारपुर रोड पर देखकर आर्यन को बताया। गौरव व आर्यन ने पहुंच कर मनोहर उर्फ सिंघम से बालिका के अपहरण की जानकारी की। आर्यन ने अपने दोस्त सागर को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बालिका के साथ गलत काम करना बताया। तब सिंघम को सागर की ट्यूबवेल पर छिपनेे भेज दिया। आरोपियों ने मुख्य आरोपी मनोहर उर्फ सिंघम ने अपराध कबूल करने वाली एक वीडियो भी बनाई थी। उसके कपड़े व जूते भी आरोपियों ने जला दिए। वीडियो नष्ट कर दी है। आरोपी को पांच सौ रुपये देकर भगा दिया। तीन अन्य संरक्षणदाता व मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। प्रेसवार्ता में सीओ गजेंद्र पाल सिंह व बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें