मुजफ्फरनगर। धीरे-धीरे डेंगू बुखार का प्रकोप बढता जा रहा है। जनपद में डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट के आधार पर सदर क्षेत्र में दो लोगों और खतौली एवं बघरा मेंं एक-एक मरीज में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। बताया, सभी की केस हिस्ट्री की जानकारी लेकर उनको उपचारित कराया जा रहा है। संवाद