रतनपुरी। पुलिस ने रियावली नंगला में पैसे के बटवारे को लेकर झगड़ा कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों का शांति भंग में चालान किया। रियावली नंगला निवासी अब्दुल रहमान और उसके भाई उस्मान के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से झगड़ा कर रहे एक पक्ष के अब्दुल रहमान, उसके बेटे वसीम को हिरासत में लिया। जबकि दूसरे पक्ष से उस्मान एवं मेहरबान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए उक्त चारों लोगों अब्दुल रहमान, वसीम, उस्मान और मेहरबान का शांति भंग में चालान किया है।