फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में ई-रिक्शा चोरी करने गिरोह के चार सदस्य दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य दबोचे
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा, पार्ट्स, तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं।
एसओ ने बताया पुलिस ने खुसरोपुर मार्ग पर नहर पुल के पास जावेद पुत्र हबीब निवासी जामिया नगर मुगल गार्डन कोतवाली नगर, जमशेद पुत्र नफीस निवासी मक्खी नगर कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, रविंद्र पुत्र कर्म सिंह, निवासी उनाली थाना कुतुबशेर सहारनपुर और अहतेशाम पुत्र अशफाक निवासी खालापार कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा बरामद हुई है, जो अन्य जनपदों से चोरी करना बताया है। इसी गैंग के सदस्यों ने 14 अगस्त को चरथावल के मुर्दापट्टी निवासी काला को शराब पिलाने के बाद ई-रिक्शा लेकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया था। चारों के कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी जावेद और रविंद्र पर कई जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें