फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली से लापता हो गए चार मासूम, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर के मोहल्ला सद्दीकनगर से संदिग्ध हालात में चार बच्चे लापता हो गए। लापता हुए एक बच्चे की उम्र आठ माह है। परिजनों के बीच दहशत फैल गई है। पुलिस को तहरीर देकर बच्चों को सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बच्चों की तलाश करा रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला सददीकनगर निवासी शौकीन की दो साल की बेटी जिकरा, आठ माह का तैमूर, मोईन की आठ साल की बेटी इकरा और रहीसू का आठ साल का बेटा अरमान संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने बच्चों को तलाश किया, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। एक ही मोहल्ले से चार बच्चे लापता होने से लोग पीडि़त परिवारों से मामला जानने पहुंचे। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
अचानक लापता हुए बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के द्वारा बच्चों को तलाश किया जा रहा है। सीओ डॉ. रवि शंकर का कहना है कि बच्चे घुमंतू परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। रोजाना सुबह जाकर आमतौर पर शाम को घर लौट आते थे, लेकिन सोमवार को बच्चे नहीं लौटे हैं। सीसीटीवी के माध्यम से बच्चों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें